ब्रेकिंग
त्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजीत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाBIHAR NEWS : बिहार NDA में नई सियासी जंग! नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, JDU के ‘लव-कुश’ वोट बैंक पर नजर?तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

झारखंड को मिला 16,800 करोड़ से अधिक की सौगात, पीएम मोदी ने देवघर एयरपोर्ट और AIIMS का किया उद्घाटन

JHARKHAND: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और झारखंड दौरे पर हैं। पटना में प्रधानमंत्री का आगमन शाम 5:20 बजे होगा। इससे पहले देवघर पहुंचे पीएम मोदी ने देवघर एयरपोर्ट और एम्

झारखंड को मिला 16,800 करोड़ से अधिक की सौगात, पीएम मोदी ने देवघर एयरपोर्ट और AIIMS का किया उद्घाटन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और झारखंड दौरे पर हैं। पटना में प्रधानमंत्री का आगमन शाम 5:20 बजे होगा। इससे पहले देवघर पहुंचे पीएम मोदी ने देवघर एयरपोर्ट और एम्स का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कई योजनाओं का भी सौगात दिया। पीएम मोदी के देवघर पहुंचने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। झारखंड को 16 हजार 800 करोड़ से अधिक की सौगात मिली है। पीएम मोदी ने 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 12 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। 


इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसंन्न हो जाता है। आज मुझे देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। बाबा बैधनाथ के आशीर्वाद से 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक के योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। देवघर एम्स का सपना लोगों ने लंबे समय से देखा था अब यह सपना साकार हो गया है। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। विकास की इन सभी परियोजनाओं के लिए हम झारखंड वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। 


पीएम मोदी ने कहा कि राज्य का विकास होगा तब ही देश का भी विकास होगा। 13 हाईवे प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ उससे झारखंड के साथ अन्य राज्यों की भी कनेक्टविटी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि चार साल पहले देवघर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था और आज इसका उद्घाटन कर रहे हैं। झारखंड को आज दूसरा एयरपोर्ट मिला है। सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। 


पीएम मोदी आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है। कई लोगों ने तो पहली बार यात्रा की। कनेक्टिविटी के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। दूर्गम क्षेत्रों में बिजली,पानी, गैस,अस्पताल पहुंचाने के लिए मिशन के तौर पर काम हुआ है। हम अभाव को अवसर में बदल रहे हैं।