ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : आर्मी जमीन घोटाला मामले में सर्किल इंस्पेक्टर सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार, आज होगी पेशी

RANCHI : झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूछताछ के बाद जमीन घोटाला मामले में 7 लोगों को अरेस्ट किया है। इन सभी लोगों को आज कोर्ट में पेश किया

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : आर्मी जमीन घोटाला मामले में सर्किल इंस्पेक्टर सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार, आज होगी पेशी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI :  झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूछताछ के बाद जमीन घोटाला मामले में 7 लोगों को अरेस्ट किया है। इन सभी लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक सर्किल इंस्पेक्टर भी शामिल है।


दरअसल,  ईडी ने गुरुवार को सरकारी जमीन की हेराफेरी के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के आरोप में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, बड़गाईं के सीओ मनोज कुमार, सीआई भानु प्रताप, अमीन सुजीत कुमार सहित जमीन कारोबार से जुड़े फैयाज खान, इम्तियाज अहमद, अफसर अंसारी, लखन सिंह, तबरेज अख्तर सहित 18 लोगों के ठिकानों पर रेड  मारा। इसके बाद अब इसी मामले में 7 लोगों को अरेस्ट किया गया है। 


बताया जा रहा है कि, ईडी ने सेना की जमीन की हेराफेरी करने के मामले में यह कार्रवाई की है।  इससे पहले ईडी ने आसनसोल में भी छापा मारा था। टीम ने झारखंड के 18, बिहार के एक और पश्चिम बंगाल के दो ठिकानों पर रेड किया था। इस दौरान झारखंड के समाज कल्याण निदेशक छवि रंजन से उनके आवास पर ही ईडी ने पूछताछ की। घंटों पूछताछ के बाद शाम आठ बजे उन्हें छोड़ा गया। अब ईडी उन्हें बुला कर पूछताछ करेगी। इसके साथ ही ईडी द्वारा री जांच के दौरान सेना की जमीन की हेराफेरी के मामले में सीओ मनोज कुमार और उपायुक्त छवि रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका पायी गयी है। ऐसा माना जा रहा कि, ईडी की टीम इन लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। 


आपको बताते चलें कि, छापामारी के दौरान सीआई के घर से कई सरकारी दस्तावेज मिले हैं। मिले दस्तावेजों की जांच पर ईडी ने अनुमान लगाया है कि जमीन कारोबारियों द्वारा अफसरों की मदद से जालसाजी कर आमलोगों की जमीन बेच दी गई है।