ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कांग्रेस के सभी विधायकों ने सोनिया और राहुल से की मुलाकात, दोनों ने कहा- जनता की उम्मीदों पर उतरे खरे

RANCHI: झारखंड के सभी विधायकों ने आज दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सोनिया और राहुल ने सभी विधायकों से कहा कि बेहतर प्रदर्शन के कारण झा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के सभी विधायकों ने आज दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सोनिया और राहुल ने सभी विधायकों से कहा कि बेहतर प्रदर्शन के कारण झारखंड में सत्ता में कांग्रेस आई है. इसलिए आपलोग जनता के उम्मीदों पर खरे उतरे. जिससे पार्टी मजबूत हो. 

सोनिया ने दिया टिप्स

बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान पहली बार जीतकर सदन पहुंचे विधायकों को टिप्स भी दिया हैं. सोनिया ने कहा कि योजना बनाकर जनता की सेवा करें और उनकी समस्याओं के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरुक रहें. जनता के हर सुख-दुख में साथी बनें, इसका लाभ उन्हें हमेशा मिलेगा. इससे जनता का पार्टी के प्रति भी विश्वास बढ़ेगा. इस दौरान कई कांग्रेस झारखंड से चुने गए कई सांसद भी थे. 

16 सीटों पर मिली है जीत

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 31 सीटों पर जेएमएम के साथ गठबंधन कर के चुनाव लड़ी थी. जिसमें कांग्रेस को 16 सीटों पर सफलता मिली है. सरकार में कांग्रेस जेएमएम के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. हेमंत सोरेन के सीएम पद के शपथ के साथ ही कांग्रेस के दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. हेमंत सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार अभी बाकी है. इसमें कांग्रेस को कई खास विभाग मिल सकता है. 

टैग्स