ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

रेप के आरोप में दारोगा सस्पेंड, पीड़िता बोली.. शादी का झांसा देकर महीनों किया बलात्कार

DESK : रेप के आरोप में एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जाता है कि पीड़िता ने दारोगा पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया

रेप के आरोप में दारोगा सस्पेंड, पीड़िता बोली.. शादी का झांसा देकर महीनों किया बलात्कार
First Bihar
3 मिनट

DESK : रेप के आरोप में एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जाता है कि पीड़िता ने दारोगा पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया. इसके साथ ही दारोगा को सस्पेंड भी कर दिया गया है. 


मामला झारखंड के रांची का है. यहां स्पेशल ब्रांच में पदस्थ दारोगा गुंदीप कुमार पर हटिया के चांदनी चौक की रहने वाली युवती ने यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया है. युवती का आरोप है कि दारोगा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा. 


युवती ने शिकायत में बताया कि गुंदीप झारखंड पुलिस मुख्यालय में कार्यरत है. पिछले साल फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी. 17 अगस्त 2020 को गुंदीप ने युवती को धुर्वा डैम बुलाया और अपने प्यार का इजहार किया. इसके बाद 19 सितंबर को गुंदीप ने उसे मिलने के लिए फिर हटिया बुलाया और बाइक पर बैठाकर घुमाने के बहाने रांची के एक होटल में ले गया. यहां गुंदीप ने जबरन युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. 


युवती ने बताया कि जब उसने शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया तो गुंदीप ने उसे शादी करने का भरोसा दिया और कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है. गुंदीप ने कहा, उसका एक बड़ा भाई है जिसकी शादी के बाद वह भी शादी कर लेगा. इसके बाद गुंदीप लगातार युवती से मिलने लगा. 


युवती का आरोप है कि गुंदीप ने अलग अलग जगहों पर उससे शारीरिक संबंध बनाए. गुंदीप उससे शादी का वादा करता रहा. जब युवती ने गुंदीप से शादी करने के लिए कहा तो वह बहाने बनाने लगा. कुछ दिन बाद उसने उससे दूरी बना ली. एक दिन जब कह शादी की बात को लेकर गुंदीप से मिलने के लिए पुलिस मुख्यालय गई, तो उसने कहा कि उसके मां बाप इस शादी को लेकर तैयार नहीं है, इसलिए वह शादी नहीं कर सकता. 


पीड़िता का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.