ब्रेकिंग
अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान

झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन चेन्नई रवाना, बेहतर इलाज के लिए TMH से अपोलो रेफर

JHARKHAND: कई दिनों से बीमार झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन बेहतर इलाज के लिए चेन्नई रवाना हो गये हैं। बता दें कि तेज बुखार के बाद उन्हें रविवार को टीएमएच मे

झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन चेन्नई रवाना, बेहतर इलाज के लिए TMH से अपोलो रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: कई दिनों से बीमार झारखंड के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन बेहतर इलाज के लिए चेन्नई रवाना हो गये हैं। बता दें कि तेज बुखार के बाद उन्हें रविवार को टीएमएच में एडमिट कराया गया था। तब उनसे मिलने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक मंगल कालिंदी और झामुमो नेता पवन कुमार पहुंचे थे। टीएमएच में इलाज के दौरान चंपई सोरेन का शुगर लेवल अचानक कम हो गया जिसके बाद उन्हें चेन्नई ले जाने की नौबत आ गयी। चंपई सोरेन के बड़े बेटे भी उनके साथ हैं। 


मंत्री चंपई सोरेन को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच के डॉक्टरों ने अपोलो रेफर किया गया। जिसके बाद टाटा के विशेष विमान से मंत्री चंपई सोरेन चेन्नई के लिए रवाना हो गये हैं। झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने बताया कि मंत्री चंपई सोरेन को ठंड लग गयी थी और पिछले तीन दिनों से वे तेज बुखार से परेशान थे। उनका शुगर लेवल भी कम हो गया था। 


बता दें कि बुखार कम नहीं होता देख उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। जिसके बाद टीएमएच के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें चेन्नई स्थिति अपोलो हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद उनके बेटे टाटा के विशेष विमान से उन्हें लेकर चेन्नई रवाना हो गये हैं।

टैग्स