ब्रेकिंग
14 लाख रुपये लेकर भी नहीं माने पत्नी-बेटा! जमीन की रजिस्ट्री से इनकार पर पति को बनाया बंधक, अररिया में महिला गिरफ्तार✦Bihar School News : शिक्षकों की छुट्टी से अब बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित! बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किया ऐसा आदेश, जानकर चौंक जाएंगे ✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: कुआं पूजन में पीली साड़ी और लाल चुनरी में दिखीं शिवांगी, ऋषिकेश संग आज लेंगी सात फेरे✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे ललन सिंह, बोले- खुश रहे और आबाद रहे परिवार, बृजभूषण बोले- हेलिकॉप्टर हमारा है, लेकिन...✦“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात✦14 लाख रुपये लेकर भी नहीं माने पत्नी-बेटा! जमीन की रजिस्ट्री से इनकार पर पति को बनाया बंधक, अररिया में महिला गिरफ्तार✦Bihar School News : शिक्षकों की छुट्टी से अब बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित! बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किया ऐसा आदेश, जानकर चौंक जाएंगे ✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: कुआं पूजन में पीली साड़ी और लाल चुनरी में दिखीं शिवांगी, ऋषिकेश संग आज लेंगी सात फेरे✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे ललन सिंह, बोले- खुश रहे और आबाद रहे परिवार, बृजभूषण बोले- हेलिकॉप्टर हमारा है, लेकिन...✦“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात

झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का बड़ा बयान, BJP भ्रम फैलाने का कर रही काम

RANCHI: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के आठवें दिन विपक्ष ने सदन से दूरी बनायी। नियोजन नीति आज अहम मुद्दा रहा। नियोजन नीति को लेकर बीजेपी ने हेमंत सरकार पर हमला ब

झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का बड़ा बयान, BJP भ्रम फैलाने का कर रही काम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के आठवें दिन विपक्ष ने सदन से दूरी बनायी। नियोजन नीति आज अहम मुद्दा रहा। नियोजन नीति को लेकर बीजेपी ने हेमंत सरकार पर हमला बोला। वही झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने 1932 के खतियान और सरना धर्म कोड को लेकर कहा कि यह हमारा लंबा संघर्ष है इसे हम लड़ कर लेंगे। 


उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी भ्रम फैलाने का काम कर रही है। झारखंड में यदि कोई सबसे बड़ी विरोधी पार्टी है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। झारखंड में इन दिनों बजट सत्र चर्चा का विषय बना हुआ है, ऐसा इसलिए क्योंकि झारखंड में विपक्ष के तौर पर भारतीय जनता पार्टी सदन से बार-बार वॉकआउट कर रही है, वहीं मंगलवार को झारखंड विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही हुई।


आज की कार्यवाही के दौरान झारखंड विधानसभा अनुदान मांगों चर्चा कोई रही थी वही दूसरी पाली की शुरुआत होते ही भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन से अपने आपको वॉक-आउट कर लिया। वही परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने BJP पर तंज कसते हुए कहा कि नियोजन नीति को लेकर विपक्ष के पास कोई आधार ही नहीं है, और आधार नहीं है तो हम उनका जवाब क्यों दे। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नियोजन नीति को लेकर बीजेपी भ्रम फैलाने का काम कर रही है।


वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के लिए कौन सा शब्द उपयोग करूं यह सोच रहा हूं। आने वाले समय में बीजेपी अपनी राजनैतिक रोटी सेकेंगी। हालांकि यह समय आने पर ही पता चलेगा। लेकिन वर्तमान स्थिति में यही कह सकता हूं कि मीडिया के सहारे ही भारतीय जनता पार्टी की रोजी रोटी चल रही है। 

झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का बड़ा बयान, BJP भ्रम फैलाने का कर रही काम