ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

11.51 लाख से अधिक किसानों को सरकार ने दिया 452 करोड़ रुपए की राशि, कृषि आशीर्वाद योजना के तहत मिला लाभ

RANCHI: चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत झारखंड 11 लाख 51 हजार किसानों के बीच 452 करोड़ रुपए की राशि दी गई. इस राशि से किसानों को

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत झारखंड 11 लाख 51 हजार किसानों के बीच 452 करोड़ रुपए की राशि दी गई. इस राशि से किसानों को कृषि संसाधन खरीदने के लिए दिया गया है.

सीएम रघुवर दास ने कहा कि अन्नदाता किसान राज्य की संस्कृति की धुरी है. किसानों को आत्मनिर्धर करने के लिए कुछ किया गया नहीं. जिसके कारण किसान सुसाइड करने के लिए मजबूर हुए. लेकिन भाजपा सरकार जब से आई तो किसानों को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है. सीएम ने कहा कि किसानों को केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना और राज्य सरकार की सीएम कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिल रहा है. किसान सम्मान निधि योजना का तीसरा किस्त जल्द किसानों दिया जाएगा.

सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि जेएमएम के लोग आदिवासी समाज के बीच अफवाह फैलाते हैं कि बीजेपी की सरकार आपकी जमीन छीन लेगी. क्या हमारी सरकार ने किसी की भी एक इंच जमीन ली है. अफवाह फैलाने वाली इन विकास विरोधी शक्तियों को अपने क्षेत्र से बाहर निकालिए.आदिवासियों के विकास के नाम पर अपना विकास करने वाले जेएमएम के नेताओं को इस बार करारा जवाब देना है. गोला का रहने वाला सोरेन परिवार सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर करोड़ों की जमीन का मालिक बन गया. कहां से खरीदी सोरेन परिवार ने करोड़ों की जमीन?  


टैग्स