ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

नर्सिंग छात्राओं के साथ ट्रेनिंग सेंटर में गंदा काम, बंद कमरे में डायरेक्टर ने प्राइवेट पार्ट छूकर की बदतमीजी

RANCHI : नर्सिंग छात्राओं के साथ ट्रेनिंग सेंटर में छेड़खानी का मामला सामने आया है. मामला झारखंड के खूंटी का है, जहां एक एनजीओ के डायरेक्टर ने बंद कमरे में लड़कियों के प्राइवेट

नर्सिंग छात्राओं के साथ ट्रेनिंग सेंटर में गंदा काम, बंद कमरे में डायरेक्टर ने प्राइवेट पार्ट छूकर की बदतमीजी
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : नर्सिंग छात्राओं के साथ ट्रेनिंग सेंटर में छेड़खानी का मामला सामने आया है. मामला झारखंड के खूंटी का है, जहां एक एनजीओ के डायरेक्टर ने बंद कमरे में लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को छुकर सहनशक्ति टेस्ट के नाम पर छेड़खानी की. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल पर आरोपी एनजीओ संचालक परवेज आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


घटना झारखंड के खूंटी की है, जहां नर्सिंग छात्राओं का आरोप है कि डायरेक्टर ने उनके साथ बंद कमरे में सहनशक्ति टेस्ट के नाम पर जबर्दस्ती उनके प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि नर्सिंग छात्राएं हाेरा नाम की एनजीओ में जाती थीं, जिसका संचालक परवेज आलम है. लड़कियों का आरोप है कि खुद डायरेक्टर परवेज आलम ने ही उनके साथ बंद कमरे में छेड़खानी की. 


घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फौरन इस मामले में एसपी और डीएम को कार्रवाई करने का आदेश दिया. बताया जा रहा है कि बीडीओ सविता सिंह, महिला थाना इंंचार्ज दुलारमनी टुडू और  कनक लता ने तिरला नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर मामले की जांक-पड़ताल की.  लड़कियों का यौन शोषण करने वाले परवेज आलम उर्फ बबलू को खूंटी महिला थाना ने गिरफ्तार कर लिया है. 


प्रखंड विकास पदाधिकारी सविता सिंह ने बताया कि संस्थान के डायरेेक्टर की नीच हरकत से छात्राएं बेेहद डरी हुई हैं. उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है. पूछताछ के दौरान छात्राओं ने उनकी सहनशक्ति जांचने के नाम पर नाजुक अंगों से छेड़छाड़ किए जाने के मामले को सही बताया है. एनजीओ के डायरेक्टर के बारे में छात्राओं ने बताया कि पल्स चेक करने की बात कहकर निर्देशक ने छात्राओं के गुप्तांगों को गंदे तरीके से हाथ लगाया. मामले को दबाने के लिए इन छात्राओं को डराया-धमकाया जा रहा है.