ब्रेकिंग
Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवकBihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवक

झारखंड: फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए कई स्कूली बच्चे, प्रसाद का बासी बुंदिया खाने से बिगड़ी तबीयत

LATEHAR: खबर लातेहार से आ रही है, जहां पूजा का बासी प्रसाद खाने से एक स्कूल के 10 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। एक के बाद एक 10 बच्चों के बीमार होने के बाद उनके परिजनों में अ

झारखंड: फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए कई स्कूली बच्चे, प्रसाद का बासी बुंदिया खाने से बिगड़ी तबीयत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: खबर लातेहार से आ रही है, जहां पूजा का बासी प्रसाद खाने से एक स्कूल के 10 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। एक के बाद एक 10 बच्चों के बीमार होने के बाद उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगलदगा की है।


बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के अगले दिन सभी बच्चे स्कूल गए थे, जहां पूजा के प्रसाद के रूप में बनाए गए बासी बुंदिया खाने से एक के बाद एक 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक साथ कई बच्चों के बीमार होने से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया के सहयोग से सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी हैष


 
 स्कूली बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही कई स्थानीय जनप्रतिनिधि बीमार बच्चों का हाल जानने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहास सभी बच्चों की हालत सामान्य है। फूड प्वाइजनिंग के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है। फूड प्वाइजनिंग के शिकार छात्रों में अभिषेक उरांव, नवनीत उरांव, प्रियंका कुमारी रंजीत उरांव, प्रिंस उरांव, अंशू उरांव, प्रिया कुमारी, प्रीतम उरांव, मही उरांव व आरोहि उरांव शामिल हैं। 

टैग्स