ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Jharkhand News: 2 साल बाद लगा रोजगार मेला, युवाओं ने कहा- अब ढंग से चलेगा हमारा घर

झारखंड के गढ़वा जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी पहल के तहत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। यह मेला जेएसएलपीएस और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

Jharkhand News
Jharkhand News
© Jharkhand News
User1
2 मिनट

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। यह आयोजन जेएसएलपीएस और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। देश के विभिन्न राज्यों की 33 कंपनियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। चतुर्थ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मेला का उद्घाटन डीसी शेखर जमुआर, एसडीएम और राज्य से आए पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। 


वहीं, जिले के सभी प्रखंडों के बेरोजगार युवाओं ने इस मेले में भाग लिया। इस मौके पर डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि आज जेएसएलपीएस और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अवसर पर जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। इसमें ढाई हजार बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में नौकरी मिली है। 


गौरतलब हो कि दो साल बाद इस तरह के मेले का आयोजन किया गया है। इस आयोजन से युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों में चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार का प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डीसी ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।