ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

Jharkhand Politics: "45 वर्ष से राजनीति में हूं, मुझे मत सिखाइए" वित्त मंत्री का अधिकारी पर फूटा गुस्सा

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कृषि मेला के दौरान पशुपालन पदाधिकारी की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने अधिकारी को साफ लफ्जों में कहा कि अगर आपसे काम नहीं हो रहा है तो पलामू से विदा ले लीजिए।

Jharkhand
Jharkhand
User1
2 मिनट

झारखंड के पलामू में हेमंत सरकार के वित्त मंत्री ने कुछ ऐसा बयान दिया है जिसके बाद से वह काफी चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने एक अधिकारी की क्लास लगाते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिससे अधिकारी की पूरी तरह से फ़ज़ीहत हो गयी। उन्होंने साफ लफ़्ज़ों में कहा कि रास नहीं आ रहा तो पलामू से विदा ले लीजिए महोदय, 45 वर्ष से राजनीति में हूं, मुझे मत सिखाइए।


दरअसल, जिले के शिवाजी मैदान में बुधवार को झारखंड सरकार में वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधाकृष्ण किशोर प्रमंडलस्तरीय कृषि मेला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पशुपालन पदाधिकारी से विभाग के लक्ष्य और उपलब्धि के बारे में अपडेट मांगा था, लेकिन उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। जिसके बाद माननीय मंत्री जी आग बबूला हो गए। उन्होंने मंच से ही अधिकारी को हड़का दिया। 


उन्होंने कहा कि रास नहीं आ रहा तो पलामू से विदा ले लीजिए महोदय, 45 वर्ष से राजनीति में हूं, मुझे मत सिखाइए।झारखंड सरकार में मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने खुले मंच से अधिकारियों को खरी खोटी सुनाते हुए पलामू जिला के लिए कुछ बेहतर करने के लिए हाथ जोड़कर विनती की। वहीँ, प्रमंडल स्तरीय कृषि मेला में लातेहार जिला से सबसे कम किसानों की उपस्थिति थी। इसको लेकर भी वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अधिकारियों को मंच पर बुलाकर चेताया। 


गौरतलब हो कि मंच पर संबोधन के दौरान मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पशुपालन पदाधिकारी से जानकारी मांगी थी, वो नहीं मिला। इसी बीच पशुपालन पदाधिकारी उनके पास डाटा लेकर पहुंचे। अधिकारी न जब मंत्री को डाटा दिखाया तो मंत्री डाटा देख कर अधिकारी पर भड़क गए। मंत्री ने इस दौरान कहा कि लक्ष्य के मात्र 20 प्रतिशत लाभ प्राप्त हुआ है।