ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे आज आएंगे रांची, रामगढ़ में करेंगे चुनाव प्रचार

RANCHI: सोमवार यानी आज कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. जहां वो रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार करेंगे. आज दोपहर 12 बजे रांची एयरपोर्ट पह

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे आज आएंगे रांची, रामगढ़ में करेंगे चुनाव प्रचार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: सोमवार यानी आज कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. जहां वो रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार करेंगे. आज दोपहर 12 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ही सड़क मार्ग से सीधा वे रामगढ़ रवाना हो जाएगे. इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन दोपहर दो बजे जिमखाना क्लब सभागार में रामगढ़ ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे. 


उन्होंने बताया कि इस बैठक में वार्ड, पंचायत, प्रखंड और बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. वे अपने दौरे के दूसरे दिन यानी दिनांक 21 फरवरी को साढ़े 12 बजे पोचरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. और फिर कल ही चितरपुर प्रखंड में दिन में डेढ़ बजे पंचायत, प्रखंड और बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे.


अविनाश पांडेय शाम साढ़े तीन बजे पंचायत, प्रखंड और बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. इसके साथ दुलमी में शाम के 5 बजे पंचायत, प्रखंड और बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे.


टैग्स