ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

झारखंड चुनाव: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, कहा- गठबंधन की सरकार बनेगी तो परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी

RANCHI: झारखंड विधानसभा को लेकर कांग्रेस ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने दावा किया है कि अगर गठबंधन की सरकार बनी तो परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा को लेकर कांग्रेस ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने दावा किया है कि अगर गठबंधन की सरकार बनी तो परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. कांग्रेस ने दावा किया कि रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मेट्रो चलाने के लिए रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी. 

मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने वादा किया कि जब तक नौकरी नहीं मिलती है तब तक परिवार के एक सदस्य को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. किसानों के 2 लाख रुपए तक का लोन को माफ कर दिया जाएगा. अधिक से अधिक महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया जाएगा. अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को सरकारी बस में फ्री सफर कराया जाएगा. पेट्रोल और डीजल पर वैट कम किया जाएगा. इसके अलावे और कई लुभावने वादे कांग्रेस की और से किया गया है. 

खाली पदों को भरा जाएगा

सिंह ने कहा कि सरकार बनने के 6 माह के अंदर खाली पड़े सभी विभागों के पदों को भरा जाएगा. जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा. इनमें से कई वादों को रांची में हुई कांग्रेस की रैली में नेताओं ने किया था. बता दें कि झारखंड में महागठबंधन के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ रही है. गठबंधन में कांग्रेस को 31 सीटें मिली है.