ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

झारखंड: CISF के दो जवानों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

RAMGARH: खबर झारखंड के रामगढ़ से आ रही है, जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे सीआईएसएफ के दो जवानों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जव

झारखंड: CISF के दो जवानों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RAMGARH: खबर झारखंड के रामगढ़ से आ रही है, जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे सीआईएसएफ के दो जवानों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों जवान केरल के रहने वाले थे। घटना पतरातू थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 के पास की है।


दोनों जवानों की पहचान पीवीयूएनएल सीआईएसएफ यूनिट में कार्यरत कांस्टेबल धर्मपाल और अरविंद एम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ के दोनों जवान सोमवार की देर रात पैदल ही कहीं जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे वाहन ने दोनों को रौंद डाला। हादसे के बाद काफी देर तक दोनों जवान घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रहे लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया।


बाद में जैसे ही घटना की जानकारी पतरातू थाने की पुलिस को मिली, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जवानों को पीवीयूएनएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतक जवानों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

टैग्स