ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

CM योगी ने कहा- रामजन्म भूमि पाने के लिए लाखों हिंदू हुए हताहत, इस मंदिर पर राष्ट्र की आत्मा होगी विराजमान

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने गोड्य में आज जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 500 वर्षों में हिंदुओं ने 176 लड़ाई लड़ी. रामज

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने गोड्य में आज जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 500 वर्षों में हिंदुओं ने 176 लड़ाई लड़ी. रामजन्म भूमि को पाने के लिए कई लाख हिंदू हताहत हुए. आज भारत के लोकतंत्र, न्यायपालिका की ताकत और भाजपा की सरकार है तो सुरक्षा का माहौल भी देंगे और राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे. ये केवल मंदिर नहीं है. ये भगवान की जन्मभूमि पर बनने वाला राष्ट्र मंदिर है. जिस पर भारत की आत्मा विराजमान होगी. जो भारत की न्यायपालिका और लोकतंत्र की ताकत का एहसास दुनिया को कराएगा. 

पीएम मोदी ने 5 साल भारत माता के लिए किया समर्पित

सीएम योगी ने कहा कि पांच साल का पीएम मोदी का कार्यकाल भारत माता के लिए समर्पित है. गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लेकर पांच साल का आगामी कार्यकाल गरीबों के साथ भारत माता की सुरक्षा के लिए और भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए मोदी कार्य कर रहे हैं. 

कांग्रेस हर मामले को लटकाती है

सीएम योगी ने कहा कि याद करिए मोदी के जिस कांग्रेस के पाप और बेईमानी और भ्रष्टाचार के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से हिंदुओं, बौद्धों, सिखों को भागकर आना पड़ा था. आज नागरिकता कानून में संशोधन के कारण उन सभी को नागरिकता मिल जाएगी. कांग्रेस हर मामले को लटकाती थी. कांग्रेस के सहयोगी हिंदुओं को प्रताड़ित और अपमानित करते थे. योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार आने का फायदा क्या होता है यह आपको झारखंड में पता चल रहा होगा. योगी ने कांग्रेस और जेएमएम पर भी निशाना साधा और कहा कि इन पार्टियों ने यहां के लोगों के लिए कुछ नहीं किया. योगी ने कहा कि राम राज्य में कोई भेदभाव नहीं होता है. यही काम केंद्र में मोदी और झारखंड में रघुवर कर रहे हैं. गरीबों के कल्याण के लिए योजना चला रहे हैं. मोदी का विशेष ध्यान झारखंड पर हैं. 



टैग्स