ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 4 % बढ़ा राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता

RANCHI: झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार में सरकारी कर्मियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक ह

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 4 % बढ़ा राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार में सरकारी कर्मियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें 30 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी। चंपाई सोरेन की सरकार ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ातेरी की है।


इसके अलावे 29 अन्य एजेंडों पर मुहर लगी है।  मुसाबनी से ओडिशा बॉर्डर के सड़क के लिए 35 करोड़ की मंजूरी दी गयी है। वही डीएवी पुंदाग से डीएवी हेहल तक फोर लेन सड़क और दुमका में रानेश्वर पथ के लिए 65 करोड़ की मंजूरी दी गयी। राज्य के सरकारी सेवकों का आवास किराया के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी। वही झारखंड पैरामेडिकल संवर्ग के नियमावली को मंजूरी दी गयी। बजट सत्र के सत्रावसान को मंजूरी दी गयी। वन क्षेत्र पदाधिकारी और सहायक वन रक्षकों को सेवा अवधि विस्तार किया गया है। 


UVNL और PGCIL के बीच के विवाद को निपटाने को लेकर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में 11 नए तीर्थ स्थल राज्य में और 20 तीर्थ स्थल राज्य से बाहर के जोड़े गए है। न्यू झारखंड भवन के लिए 105 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। वही सरकारी स्कूलों के 9 से 12 छात्रों को मिलने वाली पाठ्य पुस्तकों के राशि में वृद्धि की गयी है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चतरा रांची पथ के लिए राशि को मंजूरी दी गयी है। राज्य कर्मियों के लिए परिवहन भत्ता में संशोधन भी किया गया है। वही 8 नए राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का संचालन प्रेझा फाउंडेशन के माध्यम से होगा।


टैग्स