ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Jharkhand Cabinet: राज्य के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, DA और DR में हुई बढ़ोतरी

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का मंगलवार को बड़ा तोहफा मिल है। हेमंत सरकार की ओर से सभी के DA और DR में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला 1 जुलाई 2024 से ही लागू होगा।

Hemant Soren
Hemant Soren
User1
2 मिनट

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस दौरान सरकार की ओर से कई बड़े सौगात दी गयी। इस कैबिनेट बैठक में जो सबसे बड़ी सौगात दी गई वह सरकारी कर्मचारियों को मिली। सरकार ने उनके DA-DR में वृद्धि की गयी। सरकार के इस फैसले के बाद से सरकारी कर्मचारियों में काफी उत्साह का माहौल है। 

दरअसल, हेमंत सरकार की ओर से कुल 12 प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिली। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। इसमें झारखंड राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) में वृद्धि का फैसला भी शामिल है। यह फैसला 1 जुलाई 2024 से ही लागू होगा। यानी कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा। 

वहीं, कैबिनेट सचिव ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान देने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के चयन एवं मानदेय नियमावली में संशोधन की भी स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा राज्य सरकार के पेंशनधारियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केंद्रीय वेतनमान) में 1 जुलाई के प्रभाव से महंगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गयी। वहीँ, झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाई (MSME) विशेष छूट विधेयक-2025 के गठन की स्वीकृति दी गयी।