ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BJP ने हेमंत पर किया पलटवार, कहा- गेरुआ पहनने वाले को बलात्कारी बताने वाले को जनता देगी जवाब, हार देख हो गए हैं हताश

RANCHI: झारखंड बीजेपी ने यूपी के सीएम योगी को लेकर दिए गए हेमंत सोरेन के विवादित वीडियो को शेयर करते हुए पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा कि गेरुआ पहनने वालों को बलात्कारी बताने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड बीजेपी ने यूपी के सीएम योगी को लेकर दिए गए हेमंत सोरेन के विवादित वीडियो को शेयर करते हुए पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा कि गेरुआ पहनने वालों को बलात्कारी बताने वाले को जनता जवाब देगी. हेमंत सोरेन हार से हताश हो गए हैं. इसलिए अपना आखिरी दांव विवादित बयान को लेकर लगा रहे हैं.

हेमंत सोरेन ने योगी को लेकर दिया था विवादित बयान

पाकुड़ में हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए  यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी पर निशाना साधने के दौरान विवादित बयान दे दिया हैं. हेमंत ने कहा कि ''देश के अंदर बहू और बेटियों के जलाया जा रहा है. इनके इज्जत को लूटा जा रहा है. मुझे पता चला है यूपी के सीएम योगी इधर चक्कर गेरूआ पहन कर लगा रहे हैं. ये भाजपा के लोग शादी कम करते हैं. लेकिन गेरूआ पहनकर बहू और बेटियों की इज्जत लूट रहे हैं. ''

हेमंत सोरेन यही नहीं रूके आगे कहा कि '' यूपी में बलात्कारी हॉस्पिटल में आराम फरमा रहे है और पीड़िता जो जेल में डाला जा रहा है. हेमंत ने लोगों से पूछा कि क्या बहू बेटियों की इज्जत लूटने वाले लोगों को आपलोग वोट देंगे. जो जात और धर्म पर बात रहा है क्या ऐसी बीजेपी को आपलोग वोट देंगे. जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम के चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा. इस सभा को प्रियंका गांधी ने भी संबोधित किया.  




टैग्स