ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

झारखंड बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने सरयू राय समेत 20 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

RANCHI : झारखंड में विधानसभा चुनावों के बीच बीजेपी ने बड़ी कार्रवाई की है।सरयू राय समेत बीस बागियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सभी नेताओं को छह साल के लिए पार्ट

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में विधानसभा चुनावों के बीच बीजेपी ने बड़ी कार्रवाई की है।सरयू राय समेत बीस बागियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सभी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देश पर प्रदेश महासचिव दीपक प्रकाश ने इन नेताओं पर कार्रवाई से संबंधित आदेश जारी किया। पार्टी के अनुसार बीजेपी के द्वारा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने से लेकर नॉमिनेशन और वोटिंग के दिन तक पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। मतदान संपन्न होते ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रथम सूची में लगभग एक दर्जन लोगों पर निष्कासन की कार्रवाई हुई है।

पार्टी से निकाले जाने वालों में सरयू राय के साथ बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत काले और पूर्व विधायक बड़कुंवर गगराई के अलावा महेश सिंह, दुष्यंत पटेल, अमित यादव, सुबोध श्रीवास्तव, असीम पाठक, रजनीकांत सिन्हा, सतीश सिंह, रामकृष्ण दुबे, डीडी त्रिपाठी, रामनारायण शर्मा, रतन महतो, हरे राम सिंह, मुकुल मिश्र, सर्वेश सिंह, संजय सिन्हा, मिथिलेश पाठक और त्रिभुवन प्रसाद भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि सीएम रघुवर दास की कैबिनेट में मंत्री रहे सरयू राय ने टिकट नहीं मिलने पर बगावत का बिगुल फूंक दिया था। वह जमशेदपुर पूर्वी सीट से सीएम रघुवर दास के ही खिलाफ चुनाव मैदान में कूद गए थे।



टैग्स