ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झारखंड : भूत भेजकर पिता को मरवा दिया.. बदला लेने के लिए भाई ने ही कर दी भाई की हत्या

JHARKHAND : झारखंड के गुमला से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. गुमला पुलिस ने रायडीह थाना क्षेत्र के परसा पंचायत के अंतर्गत पोगरा उचडीह में हुए गोयेन्दा उरांव हत्याकांड का ख

झारखंड : भूत भेजकर पिता को मरवा दिया.. बदला लेने के लिए भाई ने ही कर दी भाई की हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : झारखंड के गुमला से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. गुमला पुलिस ने रायडीह थाना क्षेत्र के परसा पंचायत के अंतर्गत पोगरा उचडीह में हुए गोयेन्दा उरांव हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में गोयेंदा के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकरी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जूर्म कबूल कर लिया है. आरोपी ने अपने बयान में हैरान करने वाला खुलासा किया है. उसने बताया कि कुछ समय पहले उसके पिता की मौत हो गई थी. 


उसे इस बात का शक था कि उसके चचेरे भाई ने भूत-प्रेत भेजकर उसके पिता को मरवाया है. पुलिस ने बयान को अंध विश्वास से प्रेरित करार दिया है. वहीं आरोपी अपने दावे पर अब भी कायम है.इस संबंध में चैनपुर SDPO शिरिल कुमार मरांडी ने कहा कि गुमला जोराडांर निवासी आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि हाल में उसके पिता की मृत्यु हो है. उसको शक था कि भाई ने भूत भेज कर मेरे पिता को मरवा दिया था.


अपने बयान में उसने बताया कि इसका बदला लेने के लिए ही इस घटना को अंजाम दिया. उसने बताया कि वारदात से पहले वह गोयेन्दा उरांव को अपने दूसरे साथी के साथ स्कूटी पर बैठाकर रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ले गया. रास्ते में सन्नाटा देखकर चचेरे भाई की पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने यह भी कहा है कि उसे अपने किए गए अपराध पर कोई पछतावा नहीं है.

टैग्स