ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

झारखंड बंद: सड़क पर उतरे छात्र, जमकर की नारेबाजी, कहा- 60-40 नाय चलतो

RANCHI : झारखंड की नई नियोजन निति को लेकर खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को छात्र संगठनों द्वारा झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद के आह्वान के तहत छात्र सड़क पर

झारखंड बंद: सड़क पर उतरे छात्र, जमकर की नारेबाजी, कहा- 60-40 नाय चलतो
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड की नई नियोजन निति को लेकर खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को छात्र संगठनों द्वारा झारखंड बंद का आह्वान किया गया है।  इस बंद के आह्वान के तहत छात्र सड़क पर उतरे हैं। छात्रों ने 60-40 नाय चलतो के नारे के साथ शहरी इलाके में प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने सड़क को जाम कर दिया है। कुछ देर तक जाम करने के बाद हाथ में तख्ती लेकर छात्र नारेबाजी करते हुए सीएम हेमंत सोरने से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी तरह ग्रामीण इलाके में भी सड़क पर उतर कर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।


वहीं, झारखंड बंद के तहत छात्रों ने रांची पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार ओवर ब्रिज और टायर मोड़ ओवरब्रिज के पास छात्रों ने टायर जलाकर सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया है. जिसके कारण NH 33 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान छात्रों ने जमकर राज्य सरकार के खिलाफ और 60-40 की नियोजन नीति के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।  


मालूम हो कि, तीन दिनों से छात्र महा आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के पहले दिन मुख्यमंत्री आवास घेरने की कोशिश हुई दूसरे दिन मशाल जुलूस निकाला गया तीसरे दिन यानी आज झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। सड़क पर छात्र आज बंद कराने उतरे हैं। राज्य में 60-40 नियोजन नीति को वापस करने की मांग की जा रही है। स्टूडेंट्स यूनियन ने 72 घंटे के महाआंदोलन का ऐलान पहले ही किया था। 


आपको बताते चलें कि, इस बंद से आपात सेवाओं को मुक्त रखा गया है। झारखंड बंद को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। रांची में ढाई हजार से अधिक पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसमें झारखंड जगुआर, जिला पुलिस, आईआरबी के अलावा रैफ के जवान भी शामिल हैं। आदिवासी संगठनों ने 60/40 की स्थानीय नियोजन नीति के खिलाफ 19 अप्रैल के झारखंड बंद का समर्थन किया है।