ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

झारखंड बंद: नियोजन नीति को लेकर सड़क पर उतरे छात्र संगठन, रांची में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

RANCHI: 60-40 नियोजन नीति को वापस लेने के विरोध में छात्र संगठनों ने 10 और 11 जून दो दिनों का झारखंड बंद बुलाया है. इस दौरान शनिवार यानी 10 जून और रविवार 11 जून को दोपह

झारखंड बंद: नियोजन नीति को लेकर सड़क पर उतरे छात्र संगठन, रांची में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: 60-40 नियोजन नीति को वापस लेने के विरोध में छात्र संगठनों ने 10 और 11 जून दो दिनों का झारखंड बंद बुलाया है. इस दौरान  शनिवार यानी 10 जून और रविवार 11 जून  को दोपहिया तीन पहिया और चार चक्का वाहन को सड़क पर नहीं चलाने का अपील की गई है. वही किसी तरह का उपद्रव ना हो इसलिए राजधानी रांची को 12 जोन में बांटा गया है और  भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. 


शनिवार की सुबह से ही रांची के सभी चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात हैं. दूसरी तरफ झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए छात्र संगठन सड़क पर उतर कर बैरिकेडिंग कर दिये हैं. सुबह से ही आदिवासी छात्रों ने बाजार में जा जा कर दुकानों को बंद करा रहे हैं. वही मेडिकल और इमर्जेंसी को छोड़ सभी दुकान संस्थाएं बंद करने की अपील की गई है.


दूसरी तरफ झारखंड बंद को देखते हुए जिला प्रशासन ने 107 नेताओं को नोटिस भेजा है. जिनमें अमर महतो, विनय कुमार वर्मा, शैलेंद्र यादव, अनिल महतो, कमलेश राम, शमीम अली, सुमित उरांव, उमेश यादव, संजय महतो, मोतीलाल महतो, सोनू कुमार, मनोज यादव, योगेश भारती, सत्यनारायण शुक्ला, अमनदीप मुंडा सहित अन्य लोग के नाम शामिल हैं.


टैग्स