ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

झारखंड से दीपक प्रकाश को राज्यसभा भेजेगी BJP, हो गई अधिकारिक घोषणा

RANCHI : झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को पार्टी राज्यसभा भेजेगी पार्टी ने दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बनाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।झारखंड में बीजेपी ने हाल ही में

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को पार्टी राज्यसभा भेजेगी पार्टी ने दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बनाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।झारखंड में बीजेपी ने हाल ही में दीपक प्रकाश नियुक्त किया है।  विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद लक्ष्मण गिलुवा ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हे पार्टी की कमान सौंपी गयी थी। इससे पहले वे बीजेपी के प्रदेश महामंत्री थे।


दीपक ने करियर की शुरुआत एबीवीपी से की थी। 2000 में जब झारखंड राज्य अलग हुआ तो मुख्यमंत्री बाबूलाल के कार्यकाल में झारखंड स्टेट मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेएसएमडीसी) के चेयरमैन बनाए गए। 


जब बाबूलाल ने बीजेपी छोड़ी और झाविमो बनाया तो दीपक प्रकाश उनके साथ चले गए थे। हालांकि, जल्द वह पुन: बीजेपी में वापस आ गए। बीजेपी की पिछली कमेटी में दीपक प्रकाश प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके। लक्ष्मण गिलुवा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महामंत्री बने।

टैग्स