ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

कहां हैं बिहार के माननीय? झारखंड के इस विधायक ने अपना वेतन बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया

RANCHI: बिहार के बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाडंगी अपना सितंबर महीने का सैलरी बिहार के सीएम राहत कोष में जमा करने की घोषणा की है. कुणाल ने झारखंड विधानसभा क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: बिहार के बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाडंगी अपना सितंबर महीने का सैलरी बिहार के सीएम राहत कोष में जमा करने की घोषणा की है. कुणाल ने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव को आवेदन देकर सैलरी बिहार आपदा कोष में जमा करने का आग्रह किया है. 

बिहार के विधायक खामोश

बाढ़ पीड़ित बिहार के हैं. लेकिन वहां के किसी भी विधायक, मंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री ने अपनी सैलरी सीएम राहत कोष में जमा करने की घोषणा नहीं की. सैलरी की छोड़िए कई तो ऐसे भी नेता हैं कि पीड़ितों का हाल जाने के लिए अपने क्षेत्र में नहीं गए. सिर्फ सोशल मीडिया पर राजनीति कर रहे हैं.

पटना में ही कई मंत्री,सांसद फोटो खिंचवाने में लगे

पटना में तीन दिनों से कई सांसद और केंद्रीय मंत्री जल जमाव वाले एरिया का निरीक्षण कर रहे हैं. लेकिन वह एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के बोट से नीचे नीचे नहीं उतर रहे हैं. वह फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया में अपना बाजार टाइट किए हुए हैं. बता दें कि सिर्फ पटना में ही तेज बारिश के कारण हुए जल जमाव में लाखों लोग अपने घरों में कैद हैं. हजारों लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला है. इसके अलावे बिहार के कई जिलों में भी बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हैं.