ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर पटना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में निकला मार्च; सांसद पप्पू यादव भी हुए शामिल✦Anand Mohan News: आनंद मोहन की रिहाई रद्द होते ही भावुक हुईं जी. कृष्णैया की बेटी, बोलीं- पप्पा के लिए इतने लोगों ने लड़ी लड़ाई, कभी नहीं भूलेंगे एहसान✦छठ व्रती महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले यश माहेश्वरी की बढ़ीं मुश्किलें, BJP महिला विधायकों ने थाने में की शिकायत✦Bihar Railway News: बिहार में कोहरे का कहर! पटना से गुजरने वाली न्यू फरक्का, नॉर्थ ईस्ट और गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार में लव मैरिज के विवाद में खूनी खेल, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या; पिता भी घायल✦संविधान दिवस पर पटना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में निकला मार्च; सांसद पप्पू यादव भी हुए शामिल✦Anand Mohan News: आनंद मोहन की रिहाई रद्द होते ही भावुक हुईं जी. कृष्णैया की बेटी, बोलीं- पप्पा के लिए इतने लोगों ने लड़ी लड़ाई, कभी नहीं भूलेंगे एहसान✦छठ व्रती महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले यश माहेश्वरी की बढ़ीं मुश्किलें, BJP महिला विधायकों ने थाने में की शिकायत✦Bihar Railway News: बिहार में कोहरे का कहर! पटना से गुजरने वाली न्यू फरक्का, नॉर्थ ईस्ट और गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार में लव मैरिज के विवाद में खूनी खेल, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या; पिता भी घायल

बाबूलाल पर डोरे डालने लगा जेडीयू, जेवीएम के साथ झारखंड में गठबंधन की जगी उम्मीद

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने दम पर उतरने का एलान कर चुके जनता दल यूनाइटेड ने अब सहयोगी दल की तलाश शुरू कर दी है। झारखंड में जेएमएम गठबंधन से दूरी बनाने वाले जेवीएम नेता

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने दम पर उतरने का एलान कर चुके जनता दल यूनाइटेड ने अब सहयोगी दल की तलाश शुरू कर दी है। झारखंड में जेएमएम गठबंधन से दूरी बनाने वाले जेवीएम नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर जेडीयू की नजरें टिक गई हैं। बाबूलाल मरांडी के साथ गठबंधन के लिए जेडीयू ने डोरे डालना शुरू कर दिया है। 


जेएमएम गठबंधन के साथ नहीं जाने का फैसला कर चुके बाबूलाल मरांडी का विकल्प जेडीयू के सामने खुला है। जेडीयू ने बाबूलाल मरांडी की जमकर तारीफ की है। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी की छवि बेहद साफ-सुथरी रही है, वह भ्रष्टाचारी और दागी छवि वाले लोगों के साथ गठबंधन नहीं कर सकते। त्यागी ने जेवीएम के साथ जेडीयू के गठबंधन की संभावनाओं को खारिज नहीं किया है। 

हालांकि जेडीयू के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर कोई भी फैसला केवल बाबूलाल मरांडी ही करेंगे। नीतीश कुमार और बाबूलाल मरांडी के बीच उस वक्त काफी नजदीकियां नहीं थीं जब नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़ दिया था। बिहार में महागठबंधन की सरकार रहते नीतीश कई मंचों पर बाबूलाल मरांडी के साथ दिखे थे लेकिन एनडीए में जेडीयू की वापसी के बाद मरांडी और नीतीश कुमार के रिश्तो में वह गर्मजोशी नहीं रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि जेडीयू की तारीख जेवीएम अध्यक्ष को कितनी पसंद आती है।



टैग्स