ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

टाटा स्टील कंपनी पर आतंकी हमले का खतरा, आईबी की रिपोर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

JAMSHEDPUR: टाटा स्टील कंपनी पर आतंकी हमला कर सकते हैं. आईबी की रिपोर्ट मिलने के बाद प्लांट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. यह हमला अलकाय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR: टाटा स्टील कंपनी पर आतंकी हमला कर सकते हैं. आईबी की रिपोर्ट मिलने के बाद प्लांट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. यह हमला अलकायदा के आतंकी कर सकते हैं.

इसको लेकर बैठक की गई. जिसमें कंपनी के सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन चीफ गोपाल प्रसाद चौधरी ने बताया कि आईबी की ओर से यह सूचना दी गई है कि पूर्वी भारत में टाटा स्टील को आतंकी खतरा है. पिछले माह ही जमशेदपुर से अलकायदा से जुड़े आतंकी कटकी और कलामुद्दीन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. 

अलर्ट में बताया गया है कि आतंकी देश के इमारतों के बदले अब अर्थव्यवस्था पर हमला करना चाहते है. इसको लेकर ही वह सोची समझी साजिश के तहत बड़ी कंपनियों पर हमला करना चाहते है. इसको लेकर कंपनी के चारदीवारी पर इलेक्ट्रिक फेसिंग किया गया है. इसको छूते ही दो सेकंड में पता चल जाएगा. कंपनी के 15 हजार स्थायी और 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों और कंपनी के सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है.