ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

मंत्री सरयू राय के रसोइया को विधायक साधुचरण महतो ने मारा थप्पड़, सवाल करने पर भड़के

JAMSHEDPUR: झारखंड सरकार में मंत्री सरयू राय के रसोइया को विधायक साधुचरण महतो ने पिटाई कर दी. इसको लेकर रसोइया ने विधायक के खिलाफ नीमडीह थाना में केस दर्ज कराया है. <

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR: झारखंड सरकार में मंत्री सरयू राय के रसोइया को विधायक साधुचरण महतो ने पिटाई कर दी. इसको लेकर रसोइया ने विधायक के खिलाफ नीमडीह थाना में केस दर्ज कराया है. 

सवाल करने पर भड़के विधायक

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नीमडीह के छातारडीह गांव में रांची के सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो ने पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया था. लेकिन शिलापट्ट में योजना का नाम, ठेकेदार और राशि का जिक्र नहीं था. इस पर रसोइया अरूण प्रमाणिक ने सवाल उठा दिया. जिसके बाद विधायक ने थप्पड मारा. 

विधायक ने कहा नशे में था

इस घटना के बाद विधायक ने कहा कि मारपीट का आरोप गलत है. कार्यक्रम के दौरान एक आदमी आया वह शराब के नशे में था. वह आकर हंगामा करने लगा. जिसके बाद उसको हाथ पकड़ कर किनारा किया गया. एसपी ने कहा कि पुलिस ने शिकायत को स्वीकार कर लिया है. जिसके जांच के बाद कार्रवाई होगी. बताया जा रहा है कि अरूण प्रमाणिक मंत्री सरयू राय का रसोइया है.