ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

57 साल की टीचर के प्यार में बर्बाद हो गया 27 साल का युवक, पिंड छुड़ाने के लिए परिजन लगा रहे थाने का चक्कर

JAMSHEDPUR: एक बड़े प्राइवेट स्कूल की 57 साल की महिला टीचर 27 साल के युवक से प्यार कर बैठी. यही नहीं उसने युवक से शादी भी कर ली, लेकिन कानूनी दावपेंच के कारण यह शादी मान्य नहीं रहा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR: एक बड़े प्राइवेट स्कूल की 57 साल की महिला टीचर 27 साल के युवक से प्यार कर बैठी. यही नहीं उसने युवक से शादी भी कर ली, लेकिन कानूनी दावपेंच के कारण यह शादी मान्य नहीं रहा. युवक भी टीचर के प्यार में पागल हो गया है. वह अपने परजिनों का कुछ भी सुनने को लेकर तैयार नहीं है. 

इसको भी पढ़ें: चलती कार में इंटर की छात्रा के साथ दोस्तों ने किया गैंगरेप, मरने के लिए सड़क पर फेंककर हुए फरार


टीचर के चंगुल से बचाने के लिए चक्कर लगा रहे परिजन

युवक के परिजन इस टीचर के कारण परेशान है. वह युवक को उससे पिंड छुड़ाने को लेकर कई बार थाने का चक्कर लगा चुके हैं. लेकिन अभी तक उसको कुछ सफलता हाथ नहीं लगी है. परेशान माता-पिता ने पुलिस अधीक्षक और साकची थाने में  टीचर के खिलाफ उनके बेटे को जबरन फंसाने और बार-बार धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है दोनों का प्यार इस तरह परवान चढ़ा की दोनों ने अप्रैल 2017 में शादी कर ली. विवाह का रजिस्ट्रेशन भी कराया, लेकिन कोर्ट ने एक कानून का हवाला देते हुए इस विवाह को अमान्य करार दे दिया. 

अलग करने पर दो बार कर चुका है सुसाइड की कोशिश

जमेशदपुर के आदित्यपुर का रहने वाला प्रकाश कुमार को जब भी परिजनों ने दवाब देकर अलग करने की कोशिश की तो उसने दो बार सुसाइड करने की कोशिश की, वह घर से भागकर टीचर के घर पर रहता है. जब शिकायत के बाद पुलिस ने बुलाया तभी दोनों थाने नहीं पहुंची. इस युवक के कारण पूरा परिवार परेशान है. परिजन चाहते है कि इस टीचर से कब उनके बेटे को मुक्ति मिल जाए.