ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

जमशेदपुर में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा ठप, धारा 144 लागू, डीसी और एसएसपी ने लोगों से की शांति की अपील

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में शास्त्रीनगर ब्ल़ॉक नंबर -3 स्थित बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर के पास लगे महावीर झंडा के साथ लगे रस्सी में प्रतिबंधित मांस बंधा मिलने के बाद माहौल गरम हो

जमशेदपुर में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा ठप, धारा 144 लागू, डीसी और एसएसपी ने लोगों से की शांति की अपील
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में शास्त्रीनगर ब्ल़ॉक नंबर -3 स्थित बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर के पास लगे महावीर झंडा के साथ लगे रस्सी में प्रतिबंधित मांस बंधा मिलने के बाद माहौल गरम हो गया है। इसको लेकर दो समुदाय के तनाव हो गया। जिसके कारण दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई।  इस दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं अब मामला बढ़ता देख जिला प्रशासन ने शास्त्रीनगर इलाके में 144 लगा दिया है। इसके = स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।


दरअसल, यहां शनिवार की शाम असामाजिक तत्वों द्वारा कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 चौक पर लगे बजरंगबली के झंडे के बांस में मांस से भरा पॉलिथीन बांध दिया गया था। जिसके बाद एक पक्ष के लोग एकजुट हो गए और इसका विरोध किया। दो घंटे तक हंगामा के बाद मामला शांत हुआ था, लेकिन रविवार को कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 2 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर में एक गुट की बैठक रखी गयी थी। इसी दौरान  किसी ने उनपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जबाव में बैठक कर रहे लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। 


वहीं, इस घटना के बाद उपायुक्त और एसएसपी सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पहुंच कर लोगों से शांति बनाने की अपील की है। वहीं स्थिति नियत्रण के लिए जिला पुलिस ने आरपीएफ के साथ-साथ भारी संख्या मे पुलिस बल को उतार दिया है। ऐहतियात के तौर पर फिलहाल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना को लेकर जिला प्रशासन ने इलाके में तत्काल दंडाधिकारी, पुलिस बल. क्यूआऱटी, आरएएफ, एंटी राएट रिर्सोस तैनात किया है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की आसामजिक हरकत करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी बात कही जा रही है। जिला प्रसाशन के तरफ से यह भी कहा गया है कि, लोग किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास न करें। साथ ही सोशल मीडिया में वैसे कोई मैसेज प्रसारित न करने को भी कहा गया है जिससे किसी भी अप्रिय या असामजिक घटना हो। जिले वासियों से शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। 


आपको बताते चलें कि, इस घटना के बाद डीसी विजया जाधव भी घटनास्थल पर पहुंचीं थीं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थिति पर काबू पाने के लिए रविवार शाम को ही इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया था। जिसके बाद इंटरनेट सेवा भी ठप कर दी गई ताकि कोई अफवाह ना फैले। पुलिस ने  60 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया और वज्र वाहन से उन्हें थाना भेज दिया गया।