ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

पूर्व डीसी छवि रंजन समेत 10 आरोपियों के खिलाफ ED आज दायर करेगा चार्जशीट, अमित-दिलीप की भी पेशी

RANCHI: राजधानी रांची में आज यानी सोमवार 12 जून को ED सेना जमीन घोटाले समेत अन्य भूमि घोटालों में पहली चार्जशीट दायर करेगी. जानकारी के अनुसार इस मामले में रांची के पूर्व डीसी

पूर्व डीसी छवि रंजन समेत 10 आरोपियों के खिलाफ ED आज दायर करेगा चार्जशीट, अमित-दिलीप की भी पेशी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: राजधानी रांची में आज यानी सोमवार 12 जून को ED सेना जमीन घोटाले समेत अन्य भूमि घोटालों में पहली चार्जशीट दायर करेगी. जानकारी के अनुसार इस मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल का नाम शामिल होगा. जहां आज 10 आरोपियों के खिलाफ ED द्वारा आरोप पत्र दायर किया जायेगा. 


बताया जा रहा है कि चार्जशीट में जिन लोगों के नाम शामिल होंगे उनमें बीते दिन गिरफ्तार हुए कारोबारी दिलीप घोष, अमित अग्रवाल, जेल में अवैध खनन के मामले में बंद प्रेम प्रकाश शामिल हैं. इसके साथ ही जमीन घोटाले में गिरफ्तार हो चुके कोलकाता से फर्जी कागजात तैयार करने वाले अफसर अली, बड़गाईं के तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और जमीन का फर्जी मालिक प्रदीप बागची,  फैयाज खान, इम्तियाज अहमद और तलहा खान शामिल हैं. 


बता दें सेना जमीन घोटाले में ED ने 13 अप्रैल को जमीन के फर्जी कागजात बनाने वाले अफसर समेत 7 को गिरफ्तार किया था. चार्जशीट दायर करने के पहले ED ने इस मामले में अमित और दिलीप घोष को 3 दिनों को रिमांड पर लिया है.  टीम अमित और दिलीप को लेकर ED के रांची ऑफिस पहुंची है. जहां दोनों से पूछताछ हो रही है.





टैग्स