ब्रेकिंग
‘चुपके-चुपके आपकी जेब काट रही सरकार’, 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बोले राहुल गांधीखराब स्वास्थ्य के बीच प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, वीडियो जारी कर की यह खास अपीलबिहार में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित स्कूल बस ने पटना में तैनात स्पेशल ब्रांच के दारोगा को रौंदा, अस्पताल जाने के दौरान मौतमां की डांट से आहत नाबालिग लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम, परिवार में मचा कोहरामबिहार में मवेशियों की संख्या घटी, सीएम सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा लक्ष्य; दूध उत्पादन बढ़ाने के सख्त निर्देश‘चुपके-चुपके आपकी जेब काट रही सरकार’, 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बोले राहुल गांधीखराब स्वास्थ्य के बीच प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, वीडियो जारी कर की यह खास अपीलबिहार में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित स्कूल बस ने पटना में तैनात स्पेशल ब्रांच के दारोगा को रौंदा, अस्पताल जाने के दौरान मौतमां की डांट से आहत नाबालिग लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम, परिवार में मचा कोहरामबिहार में मवेशियों की संख्या घटी, सीएम सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा लक्ष्य; दूध उत्पादन बढ़ाने के सख्त निर्देश

दहेज न मिलने पर पति फरार, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, मंदिर में शादी के 2 घंटे बाद ही 10 लाख की मांग

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती, मंदिर में शादी और फिर कुछ ही घंटों में दहेज की मांग—झारखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। शादी के तुरंत बाद 10 लाख रुपये की मांग और पति के फरार होने के आरोप लगाए

दहेज न मिलने पर पति फरार, इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, मंदिर में शादी के 2 घंटे बाद ही 10 लाख की मांग
Ramakant kumar
4 मिनट

आजकल सच्चा प्यार मिलना उतना ही कठिन हो गया है जितना रेत से पत्थर निकालना या चावल से कंकड़ अलग करना। ऐसा इसलिए हम कह रहे है क्योंकि इन दिनों प्यार का झांसा देकर लोगों को गुमराह करने के मामले आम हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला झारखंड के सतगावां थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण किया गया और बाद में दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया गया। पचौड़ी गांव की रहने वाली 19 वर्षीय काजल कुमारी ने ईटाय निवासी रौशन कुमार सहित उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि पहले शादी का भरोसा देकर उसका यौन शोषण किया गया और बाद में शादी के तुरंत बाद ही दहेज की मांग शुरू कर दी गई।


पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रौशन कुमार अपनी बुआ के घर पचौड़ी गांव आया-जाया करता था। इसी दौरान करीब पांच महीने पहले दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि रौशन ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।


काजल ने आरोप लगाया कि जब भी वह शादी की बात करती थी, रौशन उसे भरोसा देता था। साथ ही कई बार धमकी देकर भी उसका शोषण किया गया। मामला तब सामने आया जब 21 मई की रात करीब 11 बजे रौशन युवती से मिलने उसके घर पहुंचा। उसी दौरान परिजनों और गांव के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।


ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मौके पर पंचायत जैसी स्थिति बनी। गांव वालों के दबाव में रौशन ने युवती से शादी करने की सहमति दे दी। इसके बाद 22 मई को घोड़सीमर मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। परिवार और ग्रामीणों को लगा कि अब मामला शांत हो जाएगा और दोनों सामान्य जीवन शुरू करेंगे, लेकिन शादी के कुछ ही घंटे बाद विवाद शुरू हो गया।


युवती का आरोप है कि शादी के करीब दो घंटे बाद ही रौशन की मां निर्मला देवी, मौसी नीतू देवी, मामा पिंटू सिंह, फूफा और अन्य रिश्तेदार उसके घर पहुंच गए। वहां उन्होंने दहेज में 10 लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग रख दी। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर युवती को घर में प्रवेश नहीं करने देने और रिश्ता तोड़ देने की धमकी दी गई।


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि रौशन के पिता सुधीर सिंह और भाई राहुल कुमार ने फोन कर दबाव बनाया और दहेज की रकम जल्द देने को कहा। युवती के अनुसार, शादी के अगले ही दिन यानी 23 मई की सुबह रौशन घर से शौच जाने की बात कहकर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। बाद में उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।


घटना के बाद युवती और उसके परिवार ने सतगावां थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर रौशन कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज कराया जाएगा।


थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है कि शादी, दहेज मांग और शोषण से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है।