ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

इंडिया घूमने आई स्पेन की महिला से गंदा काम , खुद बाइक चलाकर इलाज के लिए पहुंची हॉस्पिटल

JHARKAHND : विदेश से भारत घूमने आयी महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। यह महिला अपने पति के साथ झारखंड के दुमका पहुंची थी। यहां करीब 8-10 आरोपियों ने उसके साथ गंदे काम को अ

इंडिया घूमने आई स्पेन की महिला से गंदा काम , खुद बाइक चलाकर इलाज के लिए पहुंची हॉस्पिटल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JHARKAHND : विदेश से भारत घूमने आयी महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। यह महिला अपने पति के साथ झारखंड के दुमका पहुंची थी। यहां करीब 8-10 आरोपियों ने उसके साथ गंदे काम को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सबसे बड़ी बात है कि इस घटना के बाद भी महिला ने काफी साहस करके खुद अपने  पति के साथ बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। पीड़िता को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती किया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में  स्पेन की रहने वाली महिला घूमने पहुंची थी। यहां आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों ने विदेशी महिला के दरिंदगी की है। स्पेनिश महिला पर्यटक के साथ शुक्रवार की देर रात गैंगरेप की घटना हुई है। इस मामले में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर पुलिस की एक टीम घटना की जांच में जुटी है।  हंसडीहा थाने की पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत के लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी और वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी।  देर रात वे लोग हंसडीहा बाजार से पहले एक जगह पर टेंट लगाकर सो रहे थे. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और जबरन स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बारी-बारी से अंजाम दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की है। 


उधर, पीड़िता को दुमका जिला के ही सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है और हंसडीहा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस घटना में संलिप्त आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसके लिए डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ अन्य टीम की भी मदद की ली जा रही है। हालांकि, झारखंड में गैंगरेप की ये कोई पहली वारदात नहीं है. इससे पूर्व झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में पुरुष मित्र के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ लगभग 8- 10 दरिंदों ने समूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।