ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

IAS राजीव अरुण एक्का ने ED से मांगा समय, 23 मार्च के बाद होंगे हाजिर

RANCHI:पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का की मुश्किलें वीडियो क्लिप जारी होने बाद बढ़ती जा रही है। ईडी ने समन भेजकर उन्हें 15 मार्च को हाजिर होने को कहा था लेकिन एक्

IAS राजीव अरुण एक्का ने ED से मांगा समय, 23 मार्च के बाद होंगे हाजिर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI:पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का की मुश्किलें वीडियो क्लिप जारी होने बाद बढ़ती जा रही है। ईडी ने समन भेजकर उन्हें 15 मार्च को हाजिर होने को कहा था लेकिन एक्का ने ईडी से समय मांगा है। अरुण एक्का ने कहा कि 23 मार्च तक विधानसभा का सत्र चलेगा जिसके कारण वे उपस्थित नहीं हो पाएंगे। 23 मार्च के बाद ही वे ईडी के समक्ष हाजिर हो सकते हैं।


 एक्का ने 23 तारीख के बाद बुलाने की गुजारिश की है। IAS राजीव एक्का मामले पर हेमंत सोरेन मीडिया को स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। झारखंड में चल रहे बजट सत्र के आठवें दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मीडिया से मुखातिब हुए। बीजेपी द्वारा IAS अधिकारी राजीव अरुण एक्का मामले में न्यायिक आयोग के गठन को आई वाश बताए जाने पर सीएम हेमंत सोरेन ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी के लिए कौन सा शब्द उपयोग किया जाए ये सोचना पड़ता है। अब वो किन-किन सहारों के भरोसे राजनीतिक रोटी सेकेगी। ये तो समय आने पर ही पता चलेगा लेकिन वर्तमान में मीडिया बंधु के सहारे ही बीजेपी की रोजी रोटी चल रही है। 


बता दें कि राजीव अरुण एक्का सीएम हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव थे। सूचना एवं जनसंपर्क, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का वे अतिरिक्त प्रभार में थे। एक वीडियो क्लिप जारी होने के बाद उन्हें इन सभी पदों से हटा दिया गया था। जिसके बाद झारखंड सरकार ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा की प्रधान सचिव वंदना दादेल का तबादला करते हुए उन्हें अगले आदेश तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव बनाया।