ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

IAS छवि रंजन को ईडी ने भेजा समन, 21 अप्रैल को हाजिर होने का आदेश

RANCHI: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकारी जमीन में हेराफेरी करने के मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को समन भेजा है। आईएएस छवि रंजन को 21 अप्रैल को जोनल ऑफिस में आने को कहा गया है।

IAS छवि रंजन को ईडी ने भेजा समन, 21 अप्रैल को हाजिर होने का आदेश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सरकारी जमीन में हेराफेरी करने के मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को समन भेजा है। आईएएस छवि रंजन को 21 अप्रैल को जोनल ऑफिस में आने को कहा गया है।


दरअसल, ईडी ने 13 अप्रैल को आईएएस छवि रंजन, अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित जमीन के कारोबार से जुड़े 18 लोगों के कुल 21 ठिकानों पर छापा मारा था। वहीं, सेना के कब्जे वाले जमीन की हेराफेरी करने के आरोप में प्रदीप बागची सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब आईएएस छवि रंजन को समन भेजा गया है।

मालुम हो कि, ईडी ने गुरुवार आईएएस अधिकारी छवि रंजन समेत 18 लोगों के कुल 21 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें झारखंड के अलावा बिहार और बंगाल के ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी। छापेमारी के दौरान जमीन कारोबारियों के ठिकानों से सरकारी अधिकारियों के सील- मुहर बरामद हुए थे । वहीं, सीआई भानु प्रताप के घर से भारी मात्रा में जमीन के सेल डीड सहित अन्य प्रकार के सरकारी दस्तावेज मिले थे।