ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

होटवार जेल अधीक्षक का तबादलाः बेसरा निशांत रॉबर्ट की बाबूलाल ने की थी तारीफ, अब सरयू राय ने उठाया तबादले पर सवाल

RANCHI: नये साल से पहले झारखंड में 93 इंस्पेक्टर को DSP बनाया गया है। इन सबको प्रमोशन दिया गया है। वही बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के जेल अधीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट का त

होटवार जेल अधीक्षक का तबादलाः बेसरा निशांत रॉबर्ट की बाबूलाल ने की थी तारीफ, अब सरयू राय ने उठाया तबादले पर सवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: नये साल से पहले झारखंड में 93 इंस्पेक्टर को DSP बनाया गया है। इन सबको प्रमोशन दिया गया है। वही बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के जेल अधीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट का तबादला कर दिया गया है। इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। बेसरा निशांत रॉबर्ट को हजारीबाग कारा प्रशिक्षण संस्थान का प्राचार्य बनाया गया है।


गौरतलब है कि पिछले दिनों झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बेसरा निशांत रॉबर्ट के काम की सराहना की थी। उन्होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बेहतर कार्य करने के लिए जेल अधीक्षक को प्रोत्साहित करने को कहा था। बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि "उन्होंने सुना है कि होटवार जेल में ईडी के केस में बंद आपके “कमाउ चेलों” को युवा संथाल आदिवासी नये जेल सुपरिटेंडेंट बेसरा निशांत रॉबर्ट की सख्ती पच नहीं रही है, पहले की तरह यह सुपरिडेंट “प्रेम की लीला” के मायाजाल में फंस नहीं रहा, इतना टाइट कर दिया है कि “सरकारी मेहमानों” को जेल में दिन में ही तारे दिखायी दे रहे हैं।


वही झारखंड के पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बेसरा के तबादले पर सवाल उठाते हुए लिखा कि ‘होटवार जेल, रांची के कारा धीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट एक माह के भीतर बदल दिए गए। कारण यह कि जेल में बंद ईडी के मेहमानों के साथ प्रेम संबंध बनाने के दबाव के सामने नहीं झुके, उन्हें औक़ात बता दिया। क़ैदी होने का एहसास करा दिया। इस युवा अधिकारी ने कर्तव्य परायणता का उदाहरण पेश किया है।


टैग्स