ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

होली का खर्चा नहीं दिया तो बेटे ने कर दी बाप की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

DESK:- बड़ी खबर झारखंड से आ रही है जहां एक कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। होली का खर्चा नहीं देने पर बेटे ने वह कदम उठा लिया जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। पैसा नहीं

होली का खर्चा नहीं दिया तो बेटे ने कर दी बाप की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Santosh Singh
3 मिनट

DESK:- बड़ी खबर झारखंड से आ रही है जहां एक कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। होली का खर्चा नहीं देने पर बेटे ने वह कदम उठा लिया जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। पैसा नहीं देने पर बेटे ने तलवार से गला काट कर अपने पिता की हत्या कर दी। घटना झारखंड के पलामू की है जहां सिंगरा मोहल्ले में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही इलाके के लोग भी इस घटना से सकते में हैं।  


बताया जाता है कि सरोज पासवान ने अपने पिता 65 वर्षीय सत्यदेव पासवान की महज पैसे को लेकर हत्या कर दी। सत्यदेव ने जब पिता से होली का खर्चा मांगा तब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सरोज पासवान ने तलवार निकाली और पिता की गले पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल पिता सत्यदेव पासवान को परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तभी रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या में उपयोग किए गये तलवार को आरोपी ने  उत्तर कोयल नदी में फेंक दिया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वही पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बाप-बेटे में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था। सरोज पासवान हमेशा अपने पिता से पैसे की मांग किया करता था और आज भी होली का खर्चा मांगा लेकिन पैसा देने में पिता ने अपनी असमर्थता जताई जो बेटे को नागवार गुजरा। सरोज के इस कदम को इलाके के लोग भी गलत ठहरा रहे है। महज कुछ पैसों को लेकर सरोज ने जो कदम उठाया वह कही से भी उचित नहीं है। परिवार के सदस्य भी सरोज के इस कदम से सकते में है। फिलहाल पुलिस हत्या के आरोपी बेटे सरोज पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।