ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हेमंत सोरेन की ED कोर्ट में पेशी आज, मैरिज एनिवर्सरी पर जेल मिलने पहुंचीं पत्नी कल्पना सोरेन, किया इमोशनल पोस्ट

RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पीएमएलए कोर्ट में पेशी से पहले उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस में जाकर मुलाकात की। शादी की सालगिरह पर सु

हेमंत सोरेन की ED कोर्ट में पेशी आज,  मैरिज एनिवर्सरी पर जेल मिलने पहुंचीं पत्नी कल्पना सोरेन, किया इमोशनल पोस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पीएमएलए कोर्ट में पेशी से पहले उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस में जाकर मुलाकात की। शादी की सालगिरह पर सुबह-सुबह इमोशनल ट्वीट करने के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन पति से मिलने के लिए ईडी ऑफिस गईं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने हेमंत सोरेन के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। इसमें दोनों संताली परिधान में हैं पर यह किचेन में ली गई तस्वीर है। 


कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि आज हमारी शादी की सालगिरह है, लेकिन हेमंत जी परिवार के साथ नहीं हैं। अपने बच्चों के साथ नहीं हैं। कल्पना ने आगे लिखा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि - हेमंत सोरेन सभी षड्यंत्रों को पराजित कर विजेता बनकर अपने परिवार के बीच लौटेंगे। 


कल्पना मुर्मू सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘झारखंड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमंत जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ने और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा।’ इसके आगे उन्होंने लिखा है कि - मैं एक वीर झारखंडी योद्धा की जीवनसाथी हूं.आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमंत जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।’ हेमंत सोरेन के हैंडल से पोस्ट किए गए इस मैसेज के नीचे उन्होंने अपना नाम भी लिखा है- कल्पना मुर्मू सोरेन। 


आपको बताते चलें कि, हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को सात से आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया थ।   इसी दिन हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।  अगले दिन उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया। बाद में पीएमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी की रिमांड में भेज दिया।  7 फरवरी को उनकी रिमांड की अवधि समाप्त हो रही है। उन्हें दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।