ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

हेमंत सरकार की बढ़ी सकती है मुश्किलें : CM के प्रेस सलाहकार के निजी पर्सनल सेकेट्री के घर ED की रेड

RANCHI : ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अवैध खनन, खनन पट्टा आवंटन और मनी लांड्रिंग मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के राजनीतिक सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के पीपीएस

हेमंत सरकार की बढ़ी सकती है मुश्किलें : CM के प्रेस सलाहकार के निजी पर्सनल सेकेट्री के घर ED की रेड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अवैध खनन, खनन पट्टा आवंटन और मनी लांड्रिंग मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के राजनीतिक सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के पीपीएस उदय घर रेड मारी है। ईडी की टीम ने इनके डोरंडा स्थित आवास पर रेड मारी है। इससे पहले पिछले अगस्त महीने में अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पूछताछ हुई थी । 


दरअसल,  अवैध माइनिंग के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी की टीम ने सीएम हेमंत सोरेन के राजनीतिक सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को दोषी मानते हुए पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद कहा जा रहा था कि, ईडी के तरफ से इनकी गिरफ्तारी की भी मांग की जा सकती है। हालांकि, उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया था। उसके बाद अब आज  ईडी की टीम ने इनके  पीपीएस उदय घर रेड मारी है। ईडी की यहां अवैध खनन मामले में दस्तावजे भी साथ ले जा सकती है। 


मालूम हो कि, अवैध माइनिंग के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी की जांच से झारखंड सरकार की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय ने अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू के उदय घर रेड मारी है।  इससे पहले इस मामले में  ईडी ने सीएम के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बरहेट स्थित प्रतिनिधि और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को बीते  को गिरफ्तार किया था। 


आपको बताते चलें कि, गौरतलब है कि, मनी लांड्रिंग के एक अलग मामले में ईडी ने पिछले दिनों झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।  इस मामले में जांच आगे बढ़ने पर उनसे भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है।