ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हेमंत ने की लालू से मुलाकात, सीएम पद की शपथ के पहले लिया आशीर्वाद

RANCHI: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। हेमंत सोरेन आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे हैं। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले लालू यादव से मिलन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। हेमंत सोरेन आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे हैं। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले लालू यादव से मिलने पहुंचे हैं। हेमंत सोरेन ने कल ही कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया था।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। 

हालांकि बताया जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत इन दिनों अधिक ही खराब है। इस कारण वह हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे. तेजस्वी यादव लालू प्रसाद से मिलने के लिए कल रांची के रिम्स पहुंचे हुए थे। बाहर निकलने के बाद बताया की उनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। तेजस्वी विशेष अनुमति से लालू प्रसाद से आज मुलाकात करने के लिए गए थे।

हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में लालू प्रसाद के शामिल होने की चर्चा हो रही थी। बताया जा रहा था कि लालू प्रसाद पैरोल पर बाहर आएंगे और वह 29 दिसंबर को रांची में होने वाले हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हालांकि हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि लालू यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नहीं?

बता दें कि झारखंड में महागठबंध की महाजीत के पीछे लालू यादव की रणनीति का कमाल माना जा रहा है। लालू का रांची में रहना विपक्षी दलों के लिए वरदान साबित हुआ। विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन में जब सीट बंटवारे पर पेच फंसा तो ऐसा लगा जैसे बात बिगड़ जाएगी तो खुद लालू ने कमान संभाल ली थी। लालू यादव की आरजेडी ने भले ही चुनाव में एक सीट पर ही कामयाबी हासिल की हो लेकिन महागठबंधन की एकजुटता ने कमाल दिखाया और आज हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम बनने जा रहे हैं।  


टैग्स