ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

नक्सलियों ने 6 गाड़ियों में लगाई आग, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

HAZARIBAGH: टीपीसी के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है. कटकमसांडी रेलवे साइडिंग पर नक्सलियों ने 6 गाड़ियों में आग लगा दी. यही नहीं वहां पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

HAZARIBAGH:  टीपीसी के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है. कटकमसांडी रेलवे साइडिंग पर नक्सलियों ने 6 गाड़ियों में आग लगा दी. यही नहीं वहां पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लेवी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है. तीन पेलोडर और तीन हाइवा में आग लगाने के कारण कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. गाड़ियों में आग लगाने के लिए नक्सली पेट्रोल और डीजल लेकर पहुंचे हुए थे.

नक्सली साइडिंग पर जाते ही गार्ड को बंधक बना लिए और उसके मोबाइल को छिन कर पिटाई कर दी. फिर गाड़ियों में आग लगाने का सिलसिला शुरू कर दिया. इस घटना को अंजाम देने के लिए 15 नक्सली पहुंचे हुए थे. जाने के दौरान नक्सलियों ने गार्ड को एक पर्चा भी दिया और कहा कि मालिक को यह दे देना. पर्चा पर लिखा हुआ है कि बिना टीपीसी के आदेश के कोयला की ढुलाई नहीं होगी. अगर होती है तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी. 


टैग्स