ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगलामारपीट और धमकी मामले में एक्शन: नोटिस मिलते ही बीजेपी विधायक को पहुंचना पड़ा थाने, पुलिस ने बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ाबिहार में सूखे नशा पर बड़ा प्रहार: तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, लग्जरी कार से मिला एक करोड़ का गांजासचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई वाइनबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानसम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगलामारपीट और धमकी मामले में एक्शन: नोटिस मिलते ही बीजेपी विधायक को पहुंचना पड़ा थाने, पुलिस ने बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ाबिहार में सूखे नशा पर बड़ा प्रहार: तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, लग्जरी कार से मिला एक करोड़ का गांजासचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई वाइनबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधान

हाथ में हथकड़ी पहने प्रेमी ने प्रेमिका से की शादी, 4 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, शादी के बाद दूल्हे को ले जाया गया जेल

GIRIDIH: गिरिडीह में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरिडीह जेल में बंद प्रेमी की शादी उसकी प्रेमिका के साथ कराई गयी। हिन्दू रिति रिवाज से महादेव मंदिर में दोनों क

हाथ में हथकड़ी पहने प्रेमी ने प्रेमिका से की शादी, 4 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, शादी के बाद दूल्हे को ले जाया गया जेल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GIRIDIH: गिरिडीह में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरिडीह जेल में बंद प्रेमी की शादी उसकी प्रेमिका के साथ कराई गयी। हिन्दू रिति रिवाज से महादेव मंदिर में दोनों की शादी पुलिस वालों के सामने करवाई गयी। उस वक्त युवक के हाथ में हथकड़ी लगा हुआ था। हाथ में हथकड़ी के साथ ही वो शादी के मंडप में बैठा फिर उसकी शादी प्रेमिका से करवाई गयी।


बताया जाता है कि दोनों के बीच 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने युवक पर केस दर्ज करवा दिया। जिसके बाद युवक जेल चला गया। उधर लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद्द पर अड़ गयी। बेटी की जिद्द के सामने परिवारवालों को झुकना पड़ गया। 


मिली जानकारी के अनुसार गावां थाना क्षेत्र के पिहरा के रहने वाले गुलशन का प्रेम प्रसंग जमुआ थाना इलाके के बदडीहा की रहने वाली लड़की से विगत चार साल से चल रहा था। लड़की के घरवालों को जब पता चला तब उन्होंने लड़के पर केस कर दिया। जिसके बाद युवक को जेल जाना पड़ गया। प्रेमी के जेल जाने के बाद प्रेमिका अपने परिवारवालों से कहने लगी की शादी वो अपने प्रेमी से ही करेगी। फिर बेटी की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ गया। 


जिसके बाद दोनों परिवार के बीच समझौता हुआ जिसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करवाई गयी। हाथ में हथकड़ी लगाकर पुलिस वाले उसे जेल से मंदिर शादी के लिए लाए थे। शादी के वक्त पुलिस वाले मौजूद थे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी करवाई गयी। शादी के बाद युवक को वापस जेल ले जाया गया। वही लड़की अपने ससुराल विदा हो गयी। अब इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि जब शादी ही करना था तब लड़के पर केस क्यों किया। 


टैग्स

संबंधित खबरें