ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Google में विज्ञापन दिलाने के नाम पर 6 डॉक्टरों से ठगी, देवघर साइबर थाने में केस दर्ज

DEOGHAR: आज के समय साइबर ठग लोगों के साथ ठगी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडों को अपना रहे हैं. इस बार ठगों ने गूगल में विज्ञापन दिलाने के नाम पर 6 डॉक्टरों से करीब दो लाख रुपये

Google में विज्ञापन दिलाने के नाम पर 6 डॉक्टरों से ठगी, देवघर साइबर थाने में केस दर्ज
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DEOGHAR: आज के समय साइबर ठग लोगों के साथ ठगी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडों को अपना रहे हैं. इस बार ठगों ने गूगल में विज्ञापन दिलाने के नाम पर 6 डॉक्टरों से करीब दो लाख रुपये की ठगी कर ली. इस मामाले में सभी डॉक्टरों ने अपनी शिकायत साइबर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है.


बताया जा रहा है कि 12 गूगल प्रतिनिधि बनकर डॉक्टरों के पास दो अज्ञात लोग पहुंचे और कम खर्च में अधिक विज्ञापन दिलाने का झांसा दिया. ठगों ने डॉक्टरों से बताया कि गूगल पर यह विज्ञापन देश-विदेश में दिखेगा. साथ ही विज्ञापन में डॉक्टरों के नाम, फोटो और उनके क्लिनिक का फोटो साथ ही वीडियो भी रहेगा.


इसके बाद ठगों ने डॉक्टरों से पहले ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराते हुए 15 दिनों के अंदर विज्ञापन शुरू कराने का वादा किया था. लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी डॉक्टरों का विज्ञापन गूगल पर शुरू नहीं हुआ. डॉक्टरों ने बताया कि विज्ञापन के लिए क्लिनिक का वर्टिकल वीडियो और फोटो करने के लिए ठगों ने ने 15 दिनों का समय लिया था. पूरी अवधि बीतने के बाद डॉक्टरों का विज्ञापन गूगल में शुरू नहीं किया गया. ठगों द्वारा दिये गये फोन पर बात करने पर वे लोग टाल-मटोल करने लगे. जिसके बाद डॉक्टरों को ठगी की आशंका हुई और सभी ने अपनी-अपनी शिकायत साइबर थाने में दी.

टैग्स