ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

शादी के 10 मिनट के बाद ही प्रेमी और प्रेमिका ने खाया जहर, दूल्हे की मौत.. दुल्हन की स्थिति गंभीर

GODDA: शादी के 10 मिनट के बाद ही प्रेमी युगल ने जहर खा लिया. जिसके बाद अफरातफरी मच गई. दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई. जबकि की

शादी के 10 मिनट के बाद ही प्रेमी और प्रेमिका ने खाया जहर, दूल्हे की मौत.. दुल्हन की स्थिति गंभीर
Manish Kumar
2 मिनट

GODDA: शादी के 10 मिनट के बाद ही प्रेमी युगल ने जहर खा लिया. जिसके बाद अफरातफरी मच गई. दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई. जबकि की प्रेमिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह दर्दनाक घटना नगर थाना क्षेत्र के कनभारा गांव की है.

सिंदूर डालने के बाद खाया जहर

बताया जा रहा है कि प्रेमी विक्रम कुमार ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर डाला. फिर दोनों ने जहर खा लिया. ग्रामीणों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन प्रेमी की मौत हो गई. प्रेमिका 9वीं की छात्रा है जिसकी हालत गंभीर है. विक्रम ने नाबालिग प्रेमिका से शादी की बात घरवालों को बताई थी, लेकिन घरवाले इसका विरोध करते थे. 

गांव के बाहर खाया जहर

बताया जा रहा है कि गांव के बाहर प्रेमी युगल गए. एक पेड़ के पास बैठे. उस जगह पर ही विक्रम ने प्रेमिका की मांग भरी. इसके बाद दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई. उसके बाद दोनों ने जहर खा लिया. स्थिति बिगड़ी तो दोनों पेड़ के पास गिर गए. आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया. मरने से पहले विक्रम ने  बताया कि दोनों ने जहर खा लिया है. उसके पिता शादी के विरोध में थे. जहर खाने के अलावे मेरे पास कोई विकल्प नहीं था. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. 

टैग्स