ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, गिरिडीह में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी गई मशीनें

गिरिडीह के मिर्जागंज में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए श्री लंगटा बाबा स्टील्स प्रा. लिमिटेड ने कार्यक्रम आयोजित किया। अगरबत्ती बनाने वाली सिलाई मशीनें देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।

JHARKHAND
आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GIRIDIH: गिरिडीह में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कंपनी ने एक महिला स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया गया। 


Sri Langta Baba Steels Private Limited द्वारा मिर्जागंज में आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक मोहन प्रसाद साव तथा निदेशक सुरज गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही संस्था की महिला संगठन की ओर से विधायक डॉ० मंजु कुमारी (MLA, Jamua) भी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप से शामिल हुईं।


इस कार्यक्रम के अन्तर्गत, महिला स्वयं सहायता समूह को अगरबत्ती बनाने की मशीन तथा मोटरयुक्त सिलाई मशीन, श्री लंगटा बाबा स्टील्स प्रा० लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है। इस संगठन का उद्देश्य रोजगार के अवसर को बढ़ावा देना एवं संगठन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना, सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाना। कम्पनी द्वारा न सिर्फ मशीन उपलब्ध कराई जाएगी, बल्कि रो-मेटिरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा एवं बने हुए उत्पादों को बाजार में बेचने में भी सहयोग किया जाएगा। 


मोहन प्रसाद साव ने इस मौके पर कहा कि "हमारा मानना है कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो समाज का समष्टिगत विकास संभव है। इस मशीन के माध्यम से हम महिला उद्यमियों को एक सशक्त उपकरण उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे वे नए रोजगार सृजन में सक्षम हों। वही कंपनी के निदेशक सुरज गुप्ता ने कहा कि कंपनी का यह सामाजिक दायित्व है कि वह स्थानीय-स्तर पर गुणवत्ता-उद्यमिता को बढ़ावा दे। उन्होंने यह भी बताया कि आगे की योजनाओं में प्रशिक्षण-कार्यशालाओं का आयोजन भी शामिल है ताकि इन मशीनों का सही उपयोग किया जा सके..


एवं महिलाओं को उत्पादन प्रक्रिया, विपणन एवं प्रबंधन क्षेत्र में सहायता मिल सके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह तो हमने एक शुरूआत की है, आगे हम संगठन की ओर संगठित कराने के लिए नये-नये कार्यक्रम लाएंगे, जैसे- ब्यूटी पार्लर कोर्स, कम्प्युटर कोर्स, आचार-पापड़, मशाला निर्माण, लघु उद्योग का कार्यान्वयन किये जाऐंगे।


विधायक डॉ० श्रीमती मंजु कुमारी ने इस मौके पर महिला कारिणियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि सामाजिक दृष्टि से महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत होगी। कार्यक्रम में स्थानीय महिला संगठन के प्रतिनिधि तथा उद्यमी महिलाएं भी उपस्थित थीं। उन्होंने इस अवसर को अपनी स्वावलंबन यात्रा के लिए प्रेरणादायक बताया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, गिरिडीह में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी गई मशीनेंमहिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, गिरिडीह में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी गई मशीनेंमहिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, गिरिडीह में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी गई मशीनें

टैग्स