ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

एक साथ घर के 4 सदस्यों की हत्या, 6 साल के मासूम को भी नहीं बख्शा

JHARKHAND: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से इलाके मेंं हड़कंप मच गया है। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाट गम्हरिया क्षेत्र की है

एक साथ घर के 4 सदस्यों की हत्या, 6 साल के मासूम को भी नहीं बख्शा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से इलाके मेंं हड़कंप मच गया है। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाट गम्हरिया क्षेत्र की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके के लोग भी इस वारदात से सकते में है। मृतकों में पति-पत्‍नी-देवर और 6 साल का मासूम शामिल है। हत्यारों ने इस दौरान 6 साल के मासूम को भी नहीं छोड़ा। घर में घुसकर एक साथ चार लोगों की हत्या के बाद लाश को खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि हत्यारों को जल्द पकड़ा जाएगा।  


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काट कर घर के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। खेत से एक साथ चार लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। जंगल में आग की तरह यह खबर फैल गयी और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की तफ्तीश शुरू की। 


मृतकों की पहचान 26 वर्षीय ओनामुनी खंडाईत, 22 वर्षीय उनकी पत्नी मानी खंडाईत, 6 साल बेटा मुगरू खंडाईत और 22 वर्षीय भाई गोबरो खंडाईत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अजय लिंडा सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस का दावा है कि जल्‍द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले घर में घुसकर चारों की हत्‍या की फिर उनके शवों को खेत में ले जाकर फेंक दिया। ऐसी सूचना मिल रही है कि पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना अब तक नहीं है।