ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

इंजीनियर ने की सुसाइड, पत्नी पर लगा प्रताड़ित करने का आरोप

GARHWA: मनरेगा के जेई रंजीत कुमार ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस ने कमरे से शव बरामद किया है. रंजीत भवनाथपुर प्रखंड में पदस्थापित थे. परिजनों ने रंजीत की पत्नी पर ही प्रताड़ित क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GARHWA:  मनरेगा के जेई रंजीत कुमार ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस ने कमरे से शव बरामद किया है. रंजीत भवनाथपुर प्रखंड में पदस्थापित थे. परिजनों ने रंजीत की पत्नी पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. 

इसको भी पढ़ें:  इंजीनियर सुसाइड केस: पति के साथ नहीं रहना चाहती थी सोनाली, गोवा में रहकर बनना चाहती थी फैशन डिजाइनर

पिता ने कहा- बहू करती थी प्रताड़ित

सुसाइड के बाद रंजीत के पिता ने कहा कि बहू की प्रताड़ना की वजह से उनके बेटे ने सुसाइड की है. सोनाली पैसे को लेकर उसे हमेशा प्रताड़ित करते रहती थी. बार-बार वह साथ नहीं रहने की धमकी भी देती थी. रंजीत की सास भी पुलिस का रौब दिखाकर पैसे के लिए प्रताड़ित करती थी. रंजीत की सास झारखंड पुलिस में हैं.

तनाव के कारण शराब पीता था रंजीत

रंजीत के पिता जगदीश राम ने आरोप लगाया कि बहू सोनाली की प्रताड़ना के कारण बेटा तनाव में रहता था. इस कारण वह शराब पीने लगा था. रंजीत हुसैनाबाद के महमदाबाद का रहने वाला था. वह किराए के मकान पर ढ़ाई साल से रह रहा था. तनाव के कारण वह होली में अपने घर भी नहीं गए थे. पड़ोसी संतोष ने बताया कि जब रंजीत का गेट नहीं खुला तो आवाज दी, लेकिन कोई नहीं सुना. जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया. कमरे का दरवाजा खोला गया तो देखा गया कि बेड पर शव पड़ा है. पुलिस जांच में जुटी है.



टैग्स