ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

झारखंड में दर्दनाक हादसा: डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

GARHWA: इस वक्त झारखंड के गढ़वा से खबर आ रही है जहां डैम में डूबने से तीन युवक की मौत हो गई है. लाके में मातमी सन्‍नाटा है. बताया गया है. घटना की सूचना फ़ौरन स्‍थानीय पु

झारखंड में दर्दनाक हादसा: डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GARHWA: इस वक्त झारखंड के गढ़वा से खबर आ रही है जहां डैम में डूबने से तीन युवक की मौत हो गई है. लाके में मातमी सन्‍नाटा है. बताया गया है. घटना की सूचना फ़ौरन स्‍थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. 


यह हादसा गढ़वा के बाभनीखांड डैम का है. जानकारी के अनुसार डैम में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत हुई. मृतकों की पहचान कुशमाहा गांव के मुन्ना उरांव के 9 साल के सोनू उरांव, जंगीपुर निवासी मुन्ना उरांव के 7 साल के बेटे अंकज उरांव और जंगीपुर निवासी जवाहर उरांव की 13 साल की बेटी रूपा कुमारी के रूप में की गई है. डैम में डूबकर बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


वही 3 बच्चों के डूबकर हुई मौत की खबर मिलते ही डैम के पास भारी भीड़ जमा हो गई. यहां तीनों मृत बच्चों के माता-पिता सहित उनके परिवार के लोग जमा हो गए. पूरा डैम परिसर परिजनों की चीत्कार से दहल उठा. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे डैम के पास ही बकरी चरा रहे थे. इसी दौरान तीनों ने डैम में नहाने का प्लान बनाया और उसमें उतर गए. लेकिन डैम के गहराई का अंदाजा नहीं था और नहाने के दौरान में तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. जिसे एक महिला ने देखा तो शोर मचाया. महिला का शोर सुनकर लोग वहां पहुंचे.

टैग्स