ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

गंदा वीडियो वीडियो वायरल होने पर अब बन्ना गुप्ता ने दर्ज करायी FIR, भाजपा ने कांग्रेस के चरित्र पर उठाया सवाल

RANCHI : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। ये वीडियो बेहद आपत्तिजनक है। हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते। लेकिन इसने राजन

गंदा वीडियो वीडियो वायरल होने पर अब बन्ना गुप्ता ने दर्ज करायी FIR, भाजपा ने कांग्रेस के चरित्र पर उठाया सवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। ये वीडियो बेहद आपत्तिजनक है। हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते। लेकिन इसने राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में हडकंप मचा दिया है। वहीं, अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंत्री ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ वीडियो वायरल करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। 


दरअसल,हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया है कि, मेरी तस्वीर लगाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक आपत्तिजनक अश्लील वीडियो वायरल किया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल से इसकी जांच करायी जाये। जिसके बाद धारा  469/500 आईपीसी एवं 66 (सी), 66 (ई), 67 आईटी ए एक्ट 2008 व अन्य धाराओं को आधार मानते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है।


 वहीं,  बन्ना गुप्ता ने इसको लेकर कहा कि, सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष की भावना से कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने साजिश के तहत एक फर्जी वीडियो वायरल किया है।  इसमें साफ दिख रहा है कि फोटोशॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप से यह कुकृत्य किया गया है।  


इसके आगे बन्ना गुप्ता ने कहा है कि, मैंने इस वीडियो के विरुद्ध FIR करवा दिया है। जल्द ही इस मामले में पुलिस जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेंगे। 


वहीं, इस  वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद झारखंड में विरोधी दाल की भूमिका निभा रही भाजपा के सांसद ने जोरदार हमला बोला है।  भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि - यह है @INCIndia का चरित्र,झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है।महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना,कॉंग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना,काश गॉंधी परिवार समझ पाता,यदि यह सही है तो कॉंग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।  इसके साथ ही सरयू रॉय ने कहा है कि - यह तो बस एक झांकी है, पूरा पिक्चर बाक़ी है. इस एक एपिसोड के बाद क़तार में कई खंड एपिसोड संभावित हो सकते हैं। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे जी के अनुसार @HemantSorenJMM सरकार के सभी कांग्रेसी मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं. अच्छा काम की झांकी है यह ! हो सकता है पूरा पिक्चर बाक़ी हो।