ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

Champai Soren in Hospital: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन अस्पताल में भर्ती, अब कैसी है तबियत?

Champai Soren in Hospital: चंपाई सोरेन ने X पर लिखा है कि स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है.

Champai Soren in Hospital:
Champai Soren in Hospital:
© social media
User1
2 मिनट

Champai Soren in Hospital: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर स्थित टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्लड प्रेशर और लूज मोशन से जुड़ी परेशानियों के बाद चंपई सोरेन को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तबीयत को लेकर जानकारी शेयर की.

अपने पोस्ट में चंपाई सोरेन ने लिखा है कि स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है. अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. उम्मीद करता हूं, बहुत जल्द, पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा.

इस बीच झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ईश्वर से आपके कुशल स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं. आप जल्द से जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा के पथ पर अग्रसर हों, ऐसी कामना है.