ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

इंजीनियर वीरेंद्र राम के भाई को किया अरेस्ट, ब्लैक मनी को करता था व्हाइट, खुलेंगे कई राज

RANCHI : भ्रष्टाचार आरोप में जेल में बंद वीरेंद्र राम के और गहरे राज खुलेंगे। ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के चचेरे भाई आलोक रंजन को अरेस्ट कर ल

इंजीनियर वीरेंद्र राम के भाई को किया अरेस्ट, ब्लैक मनी को करता था व्हाइट, खुलेंगे कई राज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : भ्रष्टाचार आरोप में जेल में बंद वीरेंद्र राम के और गहरे राज खुलेंगे। ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के चचेरे भाई आलोक रंजन को अरेस्ट कर लिया है। अब इसे ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां ED ने कोर्ट से आलोक रंजन से पूछताछ करने के लिए रिमांड मांगी। जिसके बाद काफी लंबी बहस के बाद कोर्ट ने ED को आलोक रंजन से पूछताछ के लिए 1 दिन की रिमांड दे दी है। फिलहाल आलोक रंजन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने आलोक की गिरफ्तारी रांची स्थित घर से ही की है। गिरफ्तारी के बाद आलोक को ईडी कार्यालय लाया गया। जिसके बाद इसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। अब इस मामले में रिमांड मिलने के बाद उससे कई मामलों में पूछताछ हो सकती है। आलोक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वीरेंद्र राम के अवैध कमाई से अर्जित पैसों को सही जगह निवेश करना उसकी देखभाल करने की पूरी जिम्मेदारी इसी की थी।


बताया जा रहा है कि, इसकी अरेस्टिंग को लेकर ईडी को यह उम्मीद है कि कई गहरे राज खुलेंगे। पैसे कहां से कितने आते थे, उन पैसों को निवेश कहां किया जाता था, कैसे काले धन को सफेद में बदला जाता था। यह सब जानकारी निकल कर सामने आएगी। आलोक की गिरफ्तारी को ई़डी वीरेंद्र राम के भ्रष्टाचार के मामले में एक बड़ी सफलता मान रही है।


आपको बताते चलें कि, 13 नवंबर 2019 को ही एसीबी ने वीरेद्र राम के अधीन काम करने वाले जूनियर इंजीनियर सुरेश प्रसाद वर्मा को घूस लेते गिरफ्तार किया था। सुरेश वीरेंद्र राम के घऱ में ही रहता था। टीम ने जब सुरेश वर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की थी तो उसी वक्त आलोक के कमरे से 2.67 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे।